Kodarma News: दिग्थू में फाइनल फुटबॉल मैच आज, टाइगर जयरात महतो होंगे शामिल
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के पिपराडीह पंचायत के ग्राम दिग्थू में शिव शांति क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच मंगलवार को खेला जायेगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो शामिल होंगे। उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव ने देते हुए बताया कि फाइनल मैच में जो भी टीम विजय होगी उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता, शिव शांति क्लब के सदस्यों के अलावे कई लोग मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.