कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र के गजहंड़ी निवासी नाजिया परवीन ने मारपीट और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे भंडरवा निवासी साजिद अंसारी समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनकी भाभी और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। नाजिया परवीन का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर उनके साथ पहले भी कई बार मारपीट की जा चुकी है।पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान बेहोश होने के बाद जब वह अपनी मां के पास जाने लगीं, तो उनका हाथ पकड़ लिया गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। नाजिया परवीन ने पुलिस से घटना की जांच कर आरो...