कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। आदर्श युवा क्लब गड़गी के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में खेला गया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में दलांगी और बेलाडीह की टीम आमने-सामने हुई। पेनाल्टी शूटआउट में दलांगी की टीम ने 5-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रांची और खरगु के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें खरगु की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला दलांगी और खरगु के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पेनाल्टी शूटआउट में दलांगी की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया। खरगु की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ियों ...