कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना परिसर में मंगलवार की शाम पति-पत्नी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिजन आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और चप्पल चलने लगे। थाना के बाहर के साथ-साथ अंदर भी कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया गया कि थाना क्षेत्र निवासी रूपा देवी, पिता पप्पू पासवान की शादी वर्ष 2014 में चौबे निवासी मुकेश पासवान, पिता तुलसी पासवान के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर कोडरमा थाना में सुलहनामा की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई。

पिता के आरोप रूपा देवी के पिता पप्पू पासवान ने अपने दामाद पर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। ...