कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। त्योहार गुजरते ही एक बार फिर रोजी-रोटी की तलाश में परदेस लौटने वाले मजदूरों की भीड़ कोडरमा जंक्शन पर उमड़ने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, सूरत, अहमदाबाद और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में बड़ी संख्या में श्रमिक सफर कर रहे हैं। इनमें कोडरमा के अलावा चतरा, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के मजदूर शामिल हैं। बिहार के नवादा, रजौली के लोग भी रोजगार की तलाश में यहां से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: दशहरा बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़त्योहार के बाद परदेस लौटते मजदूर त्योहार के दौरान परिवार के बीच बिताए चंद दिन इन मजदूरों के लिए सुकून भरे होते हैं। घर लौटने पर बच्चों के साथ समय बिताना...