Kodarma News: त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी
कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा पुलिस की ओर से आगामी त्योहार के दौरान आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य सड़क, चौक चौराहों और भीड़ वाली जगहों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि त्योहार के दौरान छिनतई व चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां पर नियमित रूप से पुलिस की गश्त कराई जाएगी। कोडरमा एसपी की ओर से सभी थानों की पुलिस को विजिबिलिटी बढ़ाने को कहा है। पुलिस के सड़क व चौक चौराहों पर दिखने से ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण की बात कही गई है। दुर्गा पूजा, दिवाली में छिनतई और छठ में चोरी की घटनाएं बढ़ती हैंऐसा माना जाता है कि त्योहार के दौरान हर साल छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दुर्गा पूजा व दिवाली के दौरान छिनतई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.