Kodarma News: त्योहारों में महंगाई की मार, चीनी-दाल से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक के दाम बढ़े
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । त्योहारों के मौसम में महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। चीनी से लेकर दाल, चावल, सरसों तेल और ड्राई फ्रूट्स तक की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चीनी की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, दालों के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। अरहर दाल 135 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो और चना दाल 90 रुपये से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गई है। मूंग दाल की कीमत भी 110 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो, काबुली चना अब 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 100 रुपये थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.