Kodarma News: तेतरौन-परसाबाद मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार घायल
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के तेतरौन-परसाबाद मार्ग स्थित अंबाडीह पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार मतौनी निवासी अभिषेक दास (20 वर्ष) और पिंटू दास (18 वर्ष) अंबाडीह स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेतरौन की ओर से आ रहे बाइक सवार धर्मेंद्र यादव पिता सिकंदर यादव समेत अन्य परसाबाद मेला देखने जा रहे थे तभी अंबाडीह पेट्रोल पंप के समीप उनकी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में चार घायल, चारों रेफर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.