कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बंदर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल बंदर को इलाज के लिए वन प्रक्षेत्र कार्यालय पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वन प्रक्षेत्र कार्यालय में बंदर को लेकर पहुंचने पर बताया गया कि फिलहाल डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इलाज की सुविधा नहीं मिलने के कारण घायल बंदर कार्यालय परिसर में ही जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। बंदर के शरीर पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल पशु चिकित्सक की व्यवस्था कर घायल बंदर का उपचार क...