Kodarma News: तूफान व भारी बारिश की आशंका ने किसानों की बढ़ी चिंता
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि । धान की फसल पककर तैयार है और किसान कटाई की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को अपनी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं। यदि तेज हवा के साथ भारी बारिश होती है, तो खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है। इससे धान की बालियों को नुकसान पहुंचने के साथ कटाई और फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धान की कटी फसल सुरक्षित रखें, खेतों में जलनिकासी का करें इंतजाम मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है। 28 और 29 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.