Kodarma News: तूफान और बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में तैयार धान पर मंडराया खतरा
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। तूफान और भारी बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में मौसम के अचानक करवट लेने और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना से किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसानों की नजरें अब आसमान पर टिकी हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में महीनों की मेहनत लगती है। खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च करना पड़ता है। ऐसे समय में यदि तूफान और भारी बारिश से फसल को नुकसान पहुंचता है, तो उनकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है। खासकर कटाई के समय मौसम खराब होने से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: तूफान व भारी बारिश की आशंका ने किसानों की बढ़ी चिंताम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.