कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर1008 भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के पूर्व दिवस के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज के द्वारा श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से गुरुदेव मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज ससंघ गाजे बाजे के साथ श्री दिगम्बर जैन नया मंदिर पहुंचे। यहां जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर 1008 श्री महावीर भगवान के मस्तक पर पूज्य गुरुदेव मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज के मुखारबिंद से 1008 नामों के द्वारा भगवान का महमस्तिकाभिषेक किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के माध्यम से विश्व शांति की कामना गई। शांतिधारा भगवान की पूजन के साथ मुनि श्री का मंगल प्रवचन हुआ, जिसमे मुनि श्री ने कहा कि आज चारों तरफ युद्ध की विभिषिका से हो रही हिंसा, अशांति और अमानवीय व्यवहार से जल्द छुटकारा...