Kodarma News: तिलैया बस्ती में साईं फैक्ट्री की ओर से 500 पौधों का वितरण
कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया बस्ती क्षेत्र में साईं फैक्ट्री की ओर से ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 500 पौधों का वितरण किया गया। मौके पर साईं फैक्ट्री के निदेशक कवि याज्ञनिक के अलावा रामचंद्र सिंह, डीके वर्मा, बलराम सिंह और सुधीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। पौधरोपण को जनअभियान का रूप देकर पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.