कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया थाना की पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक को जब्त किया है। ट्रक पर लदी 12 गाय और पांच बछड़ों को बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विकास कुमार प्रजापति (29) और सहायक चालक प्रदीप कुमार (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में तिलैया थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विजय गुप्ता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें ट्रक चालक विकास कुमार प्रजापति, सहायक चालक प्रदीप कुमार, हजारीबाग के पहलवान खटाल के मवेशी मालिक और ट्रक मालिक को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि वाहन में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर परिवहन किया जा रहा था। साथ ही, मवेशियों को अवैध रूप से रखने और चोरी के गौवंश...