कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है। जेल भेजे गए आरोपी की पहचान शुभम कुमार पिता सुधीर लाल, निवासी ताराटांड़, झुमरी तलैया के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया है। इसमें पुलिस को सट्टेबाजी से संबंधित कई लेनदेन के सुराग मिले हैं। बताया जाता है कि सट्टेबाजी के जरिए शुभम ने काफी संपत्ति भी अर्जित कर रखी है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। ज्ञात हो कि पुलिस को काफी समय से इस पर नजर थी। पुलिस इस मामले में और कौन-कौन संलिप्त है उसकी पहचान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...