Kodarma News: तिलैया थाना क्षेत्र में महिला का सरेशाम सोने का लॉकेट उड़ाया
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर निवासी रूबी देवी से उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर सोने का लॉकेट उड़ा लिया। घटना सोमवार की है। पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि वह जवाहर मार्केट स्थित एक श्रृंगार दुकान में सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनसे आकर टकराया। उस समय उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में घर पहुंचने पर पता चला कि उनके गले से सोने का लॉकेट गायब है। रूबी देवी के अनुसार, चोरी हुए लॉकेट की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में व्यस्त रहने के कारण वह अब तक थाने में इसकी सूचना नहीं दे सकी हैं।उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोने के बढ़ते दाम के बीच इस प्रकार की उचक्कागिरी लोगों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.