Kodarma News: तिलैया थाना क्षेत्र में बंद घर से गहने, बाइक और कीमती सामान की चोरी
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के मड़ुआटांड़ वार्ड संख्या-28 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार रात हुई बारिश का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर का ताला तोड़ा और बाइक, सिलेंडर, चांदी के जेवरात, महत्वपूर्ण कागजात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पीड़ित प्रकाश चौधरी (पिता स्व. बासुदेव चौधारी), निवासी डंडाडीह, जयनगर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में मड़ुआटांड़ में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। कुछ वर्षों तक परिवार के साथ रहने के बाद वह गांव लौटकर खेती-बाड़ी करने लगे। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.