Kodarma News: तिलैया थाना क्षेत्र में दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी
कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ रोड स्थित मोदी प्लाइवुड हार्डवेयर दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना शनिवार की रात की है। चोरों ने दुकान के पीछे की करीब पांच इंच मोटी दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नकद समेत बड़ी मात्रा में हार्डवेयर का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में दुकान संचालक राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। अंदर जाने पर देखा कि दुकान में चोरी हो चुकी है। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा हार्डवेयर के कीमती सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.