कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना के अतिव्यस्त मुहल्ले में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दुकान से हजारों की चोरी कर ली। सीडी कॉलोनी स्थित किराना दुकान में शटर काटकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। दुकान संचालक मनोज कुमार बरनवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोले तो पाया की दुकान का गल्ला निकाल कर फ्रिज पर रखा हुआ है। बताया कि चोरों ने हजारों के सामान की चोरी का नुकसान बताया। दुकान संचालक ने बताया कि इसके पूर्व भी लगभग 6 माह पूर्व भी उनके दुकान में चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि 6 माह में यह दूसरी चोरी है। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों को तलाशने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...