कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। नवरात्र के उत्साह के बीच 16 अक्टूबर को विवेक विला में तिलैया डांडिया नाइट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें गरबा, डांडिया, भांगड़ा और धमाकेदार संगीत का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता की डीजे योशिका और झुमरीतिलैया का लोकप्रिय लाइव बैंड केएआरएस होगा। डीजे योशिका अपनी संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधेंगी, वहीं केएआरएस बैंड की लाइव प्रस्तुति संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेगी। गरबा और डांडिया के साथ भांगड़ा की जोशपूर्ण प्रस्तुति आयोजन में पंजाबी रंग भी घोलेगी।पारंपरिक परिधानों में सजेगा उत्सवतिलैया डांडिया नाइट में रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधान और संगीत-नृत्य की प्रस्तुतियों के जरिए नवरात्र का उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- C...