Kodarma News: तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, बच्चों के बीच रोटरी ने बांटा शरबत
कोडरमा, अगस्त 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। हर दिल में हिन्दोस्तां हो, हर कदम देश के नाम हो, देशभक्ति के इसी संदेश के साथ रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों की तिरंगा यात्रा के दौरान शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाथों में तिरंगा, दिल में देशप्रेम और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान झंडा चौक पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों के लिए शरबत की व्यवस्था कर उन्हें गर्मी से राहत दी और उनके उत्साह को बढ़ाया।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के अध्यक्ष रोटेरियन नवीन आर्या, सचिव रोटेरियन मोहक सुल्तानिया, रोटेरियन संतोष सिन्हा, रोटेरियन संदीप सिन्हा सहित रोटेरियन आशीष खेतान, शैलेश दारुका, प्रतीक जैन बिपुल बगरिया उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.