Kodarma News: तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मातम
कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के ढेबुआडीह गांव स्थित एक तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेबुआडीह निवासी राजेश यादव के छह वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गौतम घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गांव के तालाब की ओर चला गया और असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तालाब में डूबने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.