कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में धूमधाम से निकाली कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्राशोभायात्रा का मार्ग खुट्टा से निकली शोभायात्रा कलीडीह, बासोडीह बस स्टैंड, समलडीह, बरियारडीह, रामडीह समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। वहीं मरचोई मोड़ से भी शोभायात्रा निकाली गई, जो राउतडीह, पचमौह और कलीडीह होते हुए पुनः मरचोई मोड़ पहुंची। इसके बाद बरियारडीह, बासोडीह, समलडीह, रामडीह, चांदडीह आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम म...