Kodarma News: ढाब थाना परिसर में फलदार पौधों का वितरण
कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: डोमचांच। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को ढाब थाना परिसर में निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोडरमा प्रमोद कुमार केसरी, ढाब थाना प्रभारी निताई चंद्र शाहा, मुखिया बैजू तुरी एवं समाजसेवी कृष्णा कुमार ने ग्रामीणों के बीच अपने हाथों से फलदार पौधों का वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.