Kodarma News: डोमचांच सीओ के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का एक दिवसीय धरना
कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच अंचलाधिकारी के मनमानी के खिलाफ आज सोमवार को डोमचांच ग्रामीणों ने प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के पूर्व काली मंडा डोमचांच से एक रैली निकाला जो प्रखंड परिसर में पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। रैली में भू माफियाओं को शरण देना बंद करो बंद करो,डोमचांच सीओ होश में आओ तेरी मनमानी नहीं चलेगी आदि के नारे लगाये गये। वहीं इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग मौजूद थे। वर्षा होने के बावजूद भी प्रदर्शन कारी डटे रहे। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेता सुभाष यादव ने कहा कि, जब पदाधिकारी हिटलरशाही हो जाए, तुगलकी फरमान जारी करने लगे तो जनता को आगे आना पड़ता है और इसका एक सुलभ रास्ता धरना प्रदर्शन है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : आठ सूत्री मांगों को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.