Kodarma News: डोमचांच में 24 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, विभाग के प्रति लोगों में रोष
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत में 11 हजार वोल्ट का तार टूट जाने से करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा बिजली कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। नगर अध्यक्ष ने कनीय अभियंता (जेई) से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया। इस पर जेई ने विभागीय कर्मियों की टीम मौके पर भेजते हुए जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उमेश कुमार वर्मा ने बिजली विभाग के समक्ष नगर क्षेत्र के छोटे दुकानदारों की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि कई लोग अपने घरों से ही छोटे स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.