Kodarma News: डोमचांच में हाथियों की दस्तक, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुरोडीह गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड की दस्तक से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक बाउंड्री वॉल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात गांव के आसपास पहुंचा और खेतों में घुसकर फसलों को रौंद दिया। इस दौरान एक बाउंड्री वॉल भी हाथियों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण पूरी रात जागकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इधर, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि रात के समय कोई भी व्यक्ति अकेले घर से बाहर न निकले, क्योंकि हाथियों का झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.