Kodarma News: डोमचांच में श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन
कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के भयहरण पिंडा में मंगलवार को श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ, डोमचांच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुमन पांडेय ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी के रूप में राजेश्वर पांडेय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शिव कुमार पांडेय को अध्यक्ष, गणेश पांडेय एवं कमलेश पांडेय को उपाध्यक्ष, सूरज कुमार पांडेय को सचिव, विकास पांडेय को सह सचिव, संजय पांडेय को संगठन मंत्री तथा मनोज पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट रखने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में मिथलेश पांडेय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.