Kodarma News: डोमचांच में शराब के नशे में हाइवा चला रहा चालक गिरफ्तार
कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: डोमचांच निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डोमचांच पुलिस ने बुधवार देर रात थाना क्षेत्र में विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद हाईवा को जब्त कर लिया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ चालक और अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.