Kodarma News: डोमचांच में रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड स्थित बंगाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। रविवार को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, बंगाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा था। हादसे में युवक का एक पैर कट गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाया। इसके बाद घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे सुरक्षा बल मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.