Kodarma News: डोमचांच में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नवलशाही थाना में एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।घायलों की पहचान सावित्री देवी (पति बाबूलाल साव), बाबूलाल साव (पिता स्व. कलेश्वर साव), रेखा कुमारी (पिता बाबूलाल साव), नरेश साव (पिता बाबूलाल साव), मनीष साव (पिता वीरेंद्र साव) तथा अनीश साव (पिता वीरेंद्र साव) के रूप में हुई है। घायल सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र साव, उनके पुत्र मनीष साव, अनीश साव तथा अन्य लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.