Kodarma News: डोमचांच में दुर्गा मंडप की दानपेटी तोड़कर चोरी, श्रद्धालुओं में चिंता
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला तेतरियाडीह स्थित दुर्गा मंडप का है, जहां दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे चोरी कर लिए गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान रात में चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों को चोरी की जानकारी मिली। हालांकि, दान पेटी में कितने रुपये रखे थे, इसका पता नहीं चल सका है।
डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.