कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डोमचांच पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 18 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 11 बजे तक निरूपहाड़ी से महेशपुर चौक तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। वहीं, ऑटो और टोटो के ठहराव तथा पार्किंग के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूजा के दौरान निर्धारित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह...