Kodarma News: डोमचांच में तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को रौंदा, दो की हालत गंभीर
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर महेशपुर पुल के समीप रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने खेत से घास लेकर घर लौट रही चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिलाओं की पहचान घायलों में कंचन देवी पति अशोक मेहता, कंचन देवी पति राजेश मेहता और लक्ष्मी देवी पति पंकज मेहता, तीनों निवासी विघ्नपिंडा कालीमंडा, डोमचांच शामिल हैं। चौथी महिला की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार चारों महिलाएं महेशपुर की ओर खेत में काम करने के बाद घास लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान महेशपुर पुल के पास नवलशाही की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.