Kodarma News: डोमचांच में तीन स्थानों पर पांच-पांच सीटर शौचालय निर्माण का शिलान्यास
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को वार्ड नंबर नौ और 13 में तीन स्थानों पर पांच-पांच सीटर शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने शुरुआत की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पांच सीटर शौचालयों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास योजनाओं के माध्यम से लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.