Kodarma News: डोमचांच में तालाब निर्माण को लेकर विवाद, तीन भाई धरने पर बैठे
कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में तालाब निर्माण को लेकर जमीन विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को उस समय मामला और गरमा गया, जब एक परिवार के तीन सदस्य निर्माण स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। जमीन पर मालिकाना हक का दावा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की। वहीं, तालाब निर्माण के समर्थन में उतरे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गांव में ग्रामीणों की ओर से तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। इस जमीन पर केदार यादव, राजकुमार यादव और रामविलास यादव ने अपना मालिकाना हक होने का दावा किया है। तीनों भाइयों का कहना है कि तालाब का निर्माण उनकी निजी जमीन पर कराया जा रहा है। उनके पास जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.