Kodarma News: डोमचांच में डीएसओ ने की पीडीएस दुकानों की, तीन दुकानें बंद मिलने पर स्पष्टीकरण
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) रामरतन कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को डोमचांच प्रखंड के विभिन्न जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बबीता महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल तथा बासुदेव पांडे (नवलशाही) की पीडीएस दुकानें बंद मिलीं। इन दुकानों के संचालकों द्वारा दुकान बंद रखने की पूर्व सूचना जिला आपूर्ति कार्यालय या प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को नहीं दी गई थी। निरीक्षण में पाया गया कि दुकानें बंद रहने के कारण कई लाभुकों को समय पर खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों पीडीएस डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: 'संगठन की मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.