कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरोनिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने हथौड़े से कमरे का ताला तोड़कर अलमारी, बक्से और ड्रम को खंगाला और सोने-चांदी के जेवरात, करीब 10 हजार रुपये नकद समेत बर्तन व अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, घर की मालकिन बलेसिया देवी अपनी बेटी के घर पिहरा गई हुई थीं। सुबह वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाने पर एक कमरे का ताला टूटा मिला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांके में घर का ताला तोड़ नकद समेत लाखों के जेवर चोरीघटना का विवरण कमरे में रखी अलमारी और बक्से खुले पड़े थे तथा कपड़े और अन्य सामान फर्श पर बिखरे थे। यह दृ...