Kodarma News: डोमचांच में अवैध गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग की कार्रवाई हड़कंप
कोडरमा, नवम्बर 19 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित तेतरियाडीह मोड़ के समीप खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त तीनों ट्रैक्टरों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए डोमचांच थाने में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से गिट्टी के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद विभागीय टीम ने तेतरियाडीह मोड़ के समीप जांच अभियान चलाया। इस दौरान गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी चालक गिट्टी से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर डोमचांच थाने के सुपुर्द कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.