Kodarma News: डोमचांच थाना में पुलिस निरीक्षक ने संभाला पदभार
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: डोमचांच। डोमचांच थाना में रविवार को पुलिस निरीक्षक के रूप में विकास पासवान ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस निरीक्षक विकास पासवान ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर ऋतुराज पासवान, रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: आशीष ने संभाली कामडारा थाना की कमान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.