Kodarma News: डोमचांच के बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
कोडरमा, सितम्बर 15 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह गांव निवासी दो युवकों की घोड़थंबा थाना क्षेत्र के तारानाखो के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तेतरियाडीह गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान अमित सिंह (पिता दासो सिंह) और बैजनाथ सिंह (पिता बासो सिंह) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आपस में चचेरे भाई थे। दोनों किसी कार्य से मोटरसाइकिल से घोड़थंबा गए थे। वहां से वापस डोमचांच लौटने के दौरान तारानाखो के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.