कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के पास सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय प्रीतम पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। प्रीतम मूल रूप से राजधनवार के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से झुमरी तिलैया के पुराने बस स्टैंड गली में किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रीतम पटेल निजी कंपनी में काम करते थे। सोमवार को वह राजधनवार अपने घर गए थे। बताया गया कि राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने के सिलसिले में वे घर गए थे। रात में झुमरी तिलैया लौटने के दौरान नीरू पहाड़ी के पास हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। प्रीतम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौ...