कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिले में बालू के अवैध खनन और परिवहन का मामला लगातार सामने आ रहा है। सरकार की ओर से अक्टूबर 2026 तक नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह मौजा स्थित केशो नदी में कथित रूप से दिनदहाड़े अवैध बालू खनन किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

ग्रामीणों की शिकायत मामले को लेकर परेशान ग्रामीणों ने नवलशाही थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि केशो नदी का घाट ठेके पर दिया गया है, लेकिन ठेकेदार और वाहन मालिक सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए लगातार बालू का उठाव कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन करीब 200 ट्रैक्टर बालू का अवैध रूप से उठाव कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।

स...