कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने कोडरमा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में नगर अध्यक्ष ने कहा कि डोमचांच नगर क्षेत्र में रेफरल अस्पताल, अन्य सरकारी एवं निजी अस्पताल, आइस फैक्ट्री, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े कई संस्थान संचालित हैं। इन सभी के सुचारु संचालन के लिए चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक बाधित रहने से अस्पतालों, उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का काम प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा समेत चार प्रखंडों में ...