Kodarma News: डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के नाम पर 59,700 रुपये की ठगी
कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा थाना क्षेत्र के काकुरियाथमाय निवासी मंटू कुमार से डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के नाम पर 59,700 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंटू कुमार, पिता प्रकाश यादव ने बताया कि उनके दादाजी का हजारीबाग स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने 10 दिन बाद दोबारा जांच कराने का निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में उन्होंने 21 अक्टूबर को अस्पताल के फोन नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने की बात कही और उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। मंटू ने बताया कि लिंक के माध्यम से अप्वाइंटमेंट बुक करने के चार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.