Kodarma News: डीसी का आदेश बेअसर, तीन दिनों से एक लाख लोगों को नहीं मिल रहा पानी
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने हाल में बैठक कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को शहरवासियों को नियमित पेयजल और बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शहर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। पिछले तीन दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रहने के कारण करीब एक लाख शहरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
पेयजलापूर्ति में समस्या विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। विभागीय स्तर पर क्षतिग्रस्त तार और पोल को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
बिजली की कमी के कारण जलापूर्ति में बाधा इधर, पेयजलापूर्ति प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.