Kodarma News: डीवीसी प्लांट में ट्रांसफार्मर में लगी आग, तत्परता से टला हादसा
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी थर्मल पावर प्लांट परिसर में सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग टरबाइन नंबर दो यूनिट के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में लगी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रशासन ने दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्लांट प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.