कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। केटीपीएस परिसर में गुरुवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवीसी केटीपीएस के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) फ्रांसिस हेम्ब्रम ने की। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक कौशिक रॉय ने विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही आत्मानुशासन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प...