Kodarma News: डीएसई ने बिरहोर टोला के नन्हे विद्यार्थियों संग किया तिथि भोजन
कोडरमा, जुलाई 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। विभिन्न अवसरों और त्योहारों पर जनभागीदारी के माध्यम से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित तिथि भोजन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने नगर परिषद झुमरीतिलैया के वार्ड संख्या-02 स्थित सुदूरवर्ती बिरहोर टोला क्षेत्र के झरनाकुंड विद्यालय में बच्चों के साथ तिथि भोजन किया। इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुरूप विशेष पोषाहार की व्यवस्था की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के सहयोग से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर आत्मीयता से भोजन किया। इस दौरान बच्चों से संवाद भी किया तथा उनके शैक्षणिक और पोषण संबंधी पहलुओं की जानकारी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.