Kodarma News: डीएवी स्कूल में गो ग्रीन दिवाली आर्ट प्रतियोगिता आयोजित
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: कोडरमा। डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में दीपावली पर आधारित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत गो ग्रीन दीपावली आर्ट, दिवाली क्राफ्ट एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके माध्यम से पर्यावरण के अनुकुल दीपावली मनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे गतिविधियों से छात्रों का सर्वागिन विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने में प्रतियोगिता अहम भूमिका निभाती है। मौके पर छात्रों को हरित दीपावली और सुरक्षित दीपावली का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.